Majdur gas Tanki vala!!

गैस टंकी वाले मजदूर की  कहानी |
  
प्रणाम, 
     
          मै आज आपके सामने एक गैस  टंकी वाले मजदूर की कहानी लेकर आया हूँ |हरि एक तहसील मे लोगो के घर-घर  गैस टंकी पोहचाने का काम करते है| उनके साथ उनके पत्नी और दो बच्चे है वे दोनों कॉलेज मे पढते  है |वे बहुत ही दयालु, खुश मिजाज और मददगार इंसान है|तहसील मे सब उन्हें टंकी वाले भैया के नाम से जानते है |
                टंकी वाले भैया तहसील मे गैस टंकी लोगो के घर पोह्चाते है जिससे लोगो के घर मे उनका चुहला बंद ना हो लेकिन कुछ लोग उनके इस कार्य के लिए सही से उनकी मेहनत का वेतन नहीं देते हैं फिर भी वह  बिना किसी दिक्कत के इतने रुपए ले लेते हैं जितने भी देते हैं और आगे काम के लिए बढ़ जाते हैं| वे यह सोचकर काम करते हैं ताकि किसी के घर कोई भूखा ना रहे जाए|
              मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार वे दूसरों के घर के बारे में सोचते हैं ठीक उसी प्रकार हमें भी उनके घर के बारे में सोचना चाहिए ताकि वे  भी  अपने परिवार का पालन पोषण पूर्ण रूप से कर सके और कोई भी भूखा ना रहे| इसलिए हमें उन्हें उनका पूरा वेतन देना चाहिए ताकि वह भी अपने परिवार का पालन पोषण सही से कर सकें|
                 जो काम  वह कर रहे हैं वह सच में ही काबिले तारीफ है क्योंकि यह कोई छोटा काम नहीं सभी के घर में चूल्हा जलना,  सबका पेट भरना| यह कार्य  भी एक प्रकार से लोगों की सेवा करना ही है| इसलिए दोस्तों हमें हर एक मजदूर का सम्मान और उनका आदर हमेशा करते रहना चाहिए क्योंकि वही है जो हमारे जीवन की आधारशैली को पूरा करते हैं अगर वह ना हो हो तो हमारे आधे कार्य एवं आधे कर्तव्य पूरे रह जाएंगे|
         

Comments